{"_id":"6820a011089b9de5180d29f1","slug":"after-the-ceasefire-devotees-started-arriving-at-shri-nainadevi-ji-7-thousand-took-darshan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136900-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीजफायर के बाद श्री नयनादेवी जी में पहुंचने लगे श्रद्धालु, 7 हजार ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीजफायर के बाद श्री नयनादेवी जी में पहुंचने लगे श्रद्धालु, 7 हजार ने किए दर्शन
Sun, 11 May 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 11 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
अपेक्षा के अनुसार नहीं पहुंचे श्रद्धालु, 4:00 बजे खोल दिए थे कपाट
एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में हाई मास्ट अभी भी रखी जाएंगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर के बाद शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में भी श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। हालांकि अपेक्षाकृत अभी श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है।
पिछले कुछ दिनों में भारत-पाक तनाव के चलते मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या न के बराबर रह गई थी, लेकिन रविवार को करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। हालांकि गर्मियों में रविवार के दिन आमतौर पर 40 से 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते है। रविवार की छुट्टी के चलते शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लग जाता था, लेकिन इस बार मंदिर में लंबी-लंबी कतारें नजर नहीं आईं। मंदिर न्यास की ओर से रविवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ कपाट सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे, लेकिन जिस तरह से रविवार को अपेक्षा की जाती है, उस तरह से इस बार श्रद्धालु नहीं पहुंचे। हालांकि इस समय गर्मियों का सीजन चलता है और काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचते हैं। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मंदिर न्यास की ओर से सीजफायर के बाद भी एहतियात बरती जा रही है। मंदिर न्यास और नगर परिषद की ओर अभी भी रात को मंदिर और कस्बे की हाई मास्ट लाइटों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य ज्यादा रोशनी वाली लाइट भी बंद रहेंगी। मंदिर प्रभारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि अभी ज्यादा रोशनी को जलाने के आदेश प्रशासन से नहीं मिले हैं। आगामी आदेश तक मंदिर और कस्बे की हाई मास्ट लाइट बंद ही रखी जाएगी।