{"_id":"6292708be02cc62abf3dff83","slug":"after-five-years-villagers-demand-not-solved-in-bhaged-bilaspur-bilaspur-news-sml4103750112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह पहले सुनी ग्रामीणों की जनसमस्याओं का नहीं हुआ समाधान 20-21-01","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह पहले सुनी ग्रामीणों की जनसमस्याओं का नहीं हुआ समाधान 20-21-01
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। करीब पांच माह पहले घुमारवीं के विधायक एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनी थीं। उनके समाधान के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की है कि पनोह, रोहिन, फटोह, मल्यावर पंचायत के केंद्र बिंदु पर बने श्मशानघाट की सुध ली जाए। पांचों पंचायतों में अगर किसी का निधन होता है तो उसका अंतिम संस्कार इसी श्मशानघाट में किया जाता है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के कारण श्मशानघाट का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों की मांग के बाद मंत्री ने रास्ते की मरम्मत के आदेश फोरलेन कंपनी को दिए थे।
ग्रामीण अशोक कुमार, नितेश चंदेल, प्रमोद कुमार, जयमाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, भीम सिंह, रमेश कुमार, नरदेव सिंह व अन्यों ने मंत्री से मांग की कि शीघ्र फोरलेन अधिकारियों को इस सड़क को पक्का करने के निर्देश दें। फोरलेन के आला अधिकारी कर्नल बीएस चौहान ने कहा कि मामला उनके ध्यान में हैं। मंत्री के आदेश पर उन्होंने सड़क की मरम्मत कर दी थी। बाकी कार्यों के लिए आला अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
--