फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aditya and Trisha's team came first in the badminton competition.

Bilaspur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य और तृषा की टीम रही अव्वल

Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aditya and Trisha's team came first in the badminton competition.
झंडूता कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: कॉ
-झंडूता महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की।

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रभारी डॉ. राजेंद्र शर्मा की ओर से हुए आयोजन में राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ से शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुनील चंदेल ने बतौर कोच शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, चेस, शॉट पुट, थ्रो, जैवलिन थ्रो, दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में आदित्य की टीम और छात्रा वर्ग में तृषा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सुरेंद्र की टीम विजेता रही और आदित्य की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में आरती की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में सिमरन की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श की टीम विजेता रही। इसी प्रकार अन्य सभी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना का विकास करना और पढ़ाई के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed