फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ADC inaugurated food van on four lane in Tali Panchayat

Bilaspur News: टाली पंचायत में फोरलेन पर फूड वैन का एडीसी ने किया शुभारंभ

Fri, 19 Jul 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
ADC inaugurated food van on four lane in Tali Panchayat
-बोलीं-सरकार की ओर से महिलाओं को फूड वैन के लिए दो लाख का दिया जा रहा अनुदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड स्वारघाट के टाली पंचायत के तहत चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने फूड वैन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने हिमाचल सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं को फूड वैन के लिए दो लाख का अनुदान दिया है। चंडीगढ़ से मनाली जाने वाले लाखों पर्यटक फोरलेन का इस्तेमाल करते हैं और इस फोरलेन पर रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि फोरलेन के साथ लगती पंचायत के लोगों को किसी न किसी रूप में रोजगार से जोड़ा जाए। बताया कि सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत फोरलेन के आसपास की पंचायतों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को फोरलेन पर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है और महिलाओं को फोरलेन पर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जिला वासियों को फोरलेन पर अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। बताया कि टाली पंचायत की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फूड वैन से फास्ट फूड और स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को परोसेंगी। इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डीआरडीए यशपाल, खंड विकास अधिकारी स्वारघाट विनय शर्मा, पंचायत प्रधान नीलम देवी, सचिव और विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed