फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accused of theft arresed from Baddi

ने बद्दी से कार समेत गिरफ्तार किया चोरी का आरोपी

Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft arresed from  Baddi
बिलासपुर। सदर थाना के तहत जामली में एक मेकेनिक की दुकान के अंदर रखे सामान पर एक शातिर ने शुक्रवार रात हाथ साफ कर लिया। दुकान के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को बद्दी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर इससे पहले चोरी के 45 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

लेख राम पुत्र लक्ष्मी नंद गांव बारणू ने पुलिस को बताया कि वह सोनू इलेक्ट्रॉनिक नाम से जामली में दुकान करता है। चोरी वाली रात वह अपने ट्रक में सोया था। रात को करीब 12:30 बजे उसने अपने ट्रक के अंदर से एक इंडिका कार अपनी दुकान के बाहर खड़ी देखी।
विज्ञापन

जब वह अपनी दुकान के बाहर पहुंचा, उसने कार का नंबर पढ़ा। कार का मालिक बाबू राम गांव बैहल निवासी चमडार तहसील राम शहर का ही था जिसे वो जानता था। जब वह मौके पर पहुंचा तो बाबू राम कार लेकर वहां से भाग गया। उसके बाद जब वह अपनी दुकान में गया तो देखा कि दुकान के दोनों शटरों के ताले टूटे थे तथा अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पर दुकान के अंदर से कुल छह बैटरियां और अन्य सामान गायब मिला।
शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने दुकानदार के बताए गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे शनिवार को बद्दी से कार समेत गिरफ्तार किया। पुलिस थाना सदर की एक टीम थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में रवाना हुई थी जिसने आरोपी को कार सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एसपी बिलासपुर साजुराम राणा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 45 मामले चोरी और आबकारी एवं कराधान अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत हैं। आरोपी से मुकदमा में चोरी सामान के बारे में पूछताछ कर पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed