{"_id":"6a7dacfd089351947b0cac7f","slug":"accused-arrested-in-chitta-case-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165498-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जलालाबाद के मुख्य चिट्टा तस्कर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जलालाबाद के मुख्य चिट्टा तस्कर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बैकवर्ड लिंकेज जांच में पुलिस को मिली सफलता, 4.13 ग्राम चिट्टा और 37 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद
पहले से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पंजाब तक पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज की जांच में पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 11 अगस्त को 7.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए पंकज ठाकुर को नशे की खेप जलालाबाद, फाजिल्का निवासी आकाशदीप उपलब्ध करवाता था। इसी कड़ी में पुलिस ने 12 अगस्त को पंजाब में दबिश देकर आकाशदीप और उसके नेटवर्क से जुड़े जगबीर सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पंकज ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल की जांच की गई। पूछताछ में सामने आया कि पंकज ठाकुर ने चिट्टा आकाशदीप से खरीदा था। जांच आगे बढ़ी तो रूपनगर निवासी जगबीर सिंह की भी इस नेटवर्क में संलिप्तता सामने आई। स्वारघाट पुलिस टीम ने 12 अगस्त को पंजाब में दबिश देकर जगबीर सिंह निवासी असमानपुर, डाकघर नूरपुर बेदी, जिला रूपनगर और आकाशदीप निवासी बलुवाणा, डाकघर जलालाबाद, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आकाशदीप के कब्जे से 4.13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 37 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि पंकज ठाकुर पिछले काफी समय से आकाशदीप से चिट्टा खरीदकर बिलासपुर क्षेत्र में बेच रहा था।
कोट
मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर