{"_id":"628bd84f6e6a2d0648401b4c","slug":"accused-arrested-bilaspur-news-sml409821145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में मुख्य आरोपी रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में मुख्य आरोपी रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत बाड़ी मझेड़वां गांव में अगस्त 2021 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। अवादेश सिंह निवासी रुद्रप्रयाग उत्तराखंड को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने पहले पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।
घुमारवीं के बाड़ी मझेडवां गांव में एक घर से गत वर्ष करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने एक सप्ताह पहले दिल्ली से एक आरोपी अरशद को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी का गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और ज्वाली से सोने के गहने बरामद कर लिए गए हैं। 70 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं, जबकि बाकी गहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी है। डीएसपी घुुुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।