फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accidennt

साई बाह्मण के पास सड़क किनारे खड़ा ट्रक हुआ चोरी

Sat, 21 Nov 2020 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
accidennt
बिलासपुर। साई ब्राह्मणा क्षेत्र में ट्रक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चालक ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को रात को उसने ट्रक साई ब्राह्मणा में खड़ा किया था। वहीं जब 17 नवंबर को चालक ट्रक वापस लेने आया तो ट्रक वहां से गायब हो चुका था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक विरेंद्र कुमार पुत्र धनी राम गांव दावरी, डाकघर-मटनी तहसील अर्की ने थाना बरमाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि 13 नवंबर को उसने अपना ट्रक नंबर एचपी-11बी 1353 साई ब्राह्मणा के पास सड़क किनारे खड़ा किया था। लेकिन 17 नवंबर को जब वह ट्रक के पास लौटा तो ट्रक उसे वहां पर नहीं मिला। कहा कि इस बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उनके ट्रक को चुराकर ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुआ कहा कि उन्होंने खुद घटना स्थल का दौरा और निरीक्षण किया है। मामले की जांच चल रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed