फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Access roads will not connect directly to the four-lane highway; a Y-shaped connection will be constructed.

Bilaspur News: फोरलेन से सीधे नहीं जुड़ेंगी संपर्क सड़कें, वाई आकार में बनेगा कनेक्शन

Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Access roads will not connect directly to the four-lane highway; a Y-shaped connection will be constructed.
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सड़क सुरक्षा के लिए व्यवस्था में बदलाव
विज्ञापन

मंडी-भराड़ी में तीन वर्षाशालिकाओं के साथ बनेगा सार्वजनिक शौचालय
अनिल ठाकुर
बिलासपुर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन से जुड़ने वाली संपर्क सड़कों को अब मुख्य फोरलेन से सीधे जोड़ने के बजाय वाई आकार में विकसित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही फोरलेन के विभिन्न अस्थायी बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए वर्षाशालिकाओं का निर्माण करने और मंडी-भराड़ी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षाशालिकाओं के साथ सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। वर्तमान में संपर्क सड़क सीधे फोरलेन से जुड़ने के कारण हादसों का खतरा ज्यादा है।
वाई आकार की सड़क व्यवस्था में लिंक सड़क मुख्य फोरलेन से एकदम 90 डिग्री पर सीधे नहीं मिलती, बल्कि दोनों सड़कों के बीच एक कोण बनाते हुए कनेक्शन तैयार किया जाता है। इसे ऊपर से देखने पर अंग्रेजी के अक्षर वाई जैसा आकार दिखाई देता है। इस व्यवस्था में लिंक सड़क से आने वाले वाहन धीरे-धीरे मुख्य सड़क की यातायात धारा में शामिल होते हैं, जबकि फोरलेन से संपर्क सड़क की ओर जाने वाले वाहनों को भी अचानक दिशा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। सीधे लिंक में कई बार लिंक सड़क से आने वाला वाहन अचानक फोरलेन पर पहुंच जाता है। इसी तरह फोरलेन से मुड़ने वाला वाहन भी अचानक ब्रेक लगाकर दिशा बदल सकता है। इससे पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के साथ टक्कर की आशंका रहती है। वाई आकार की कनेक्टिविटी में वाहनों को मुड़ने और मुख्य मार्ग पर शामिल होने के लिए अपेक्षाकृत बेहतर एंगल और जगह मिलती है। इससे यातायात का प्रवाह भी अधिक व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। फोरलेन के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अस्थायी बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए वर्षाशालिकाएं भी बनाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

जिला प्रशासन को सुधार के दिए निर्देश
फोरलेन से जुड़ी संपर्क सड़कों, बस स्टॉप और यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित विभागों को मंत्री राजेश धर्माणी ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जा रहा है। फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। लिंक सड़कों के सुरक्षित कनेक्शन और यात्रियों की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित कनेक्टिविटी जरूरी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि फोरलेन से जुड़ने वाली लिंक सड़कों को इस तरह विकसित किया जाना चाहिए कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम से कम रहे। वाई आकार की कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों के लिए वर्षाशालिकाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed