{"_id":"66c5eab9ca3ddf3f130f1526","slug":"abvp-takes-out-mashal-yatra-in-protest-against-kolkata-incident-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121968-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोलकाता घटना के विरोध में एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोलकाता घटना के विरोध में एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में मशाल यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना को लेकर शीघ्र कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी।
परिषद के कार्यकर्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि कोलकाता में जिस तरह से महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना पूरे देश को शर्मसार करने वाली है। इसके विरोध में बिलासपुर बाजार से मशाल यात्रा निकाली और समाज में जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि यह वह भारतवर्ष है जहां स्त्री, मां, बहन बेटी को देवी के रूप माना जाता है। यह घटना बहुत ही निंदा योग्य है और एबीवीपी इसकी निंदा करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवांश जी ने बताया कि अगर इस घटना पर सरकार शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो एबीवीपी आगामी समय में उग्र आंदोलन करेगी।