{"_id":"620e8acfa8a9b97a6e1a9ee5","slug":"abvp-burns-effigy-of-tamil-nadu-government-bilaspur-news-sml3999305165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में तमिलनाडु सरकार का पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। तमिलनाडु की एक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री को गिरफ्तार करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कॉलेज में तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार पर मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।
विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या पर मजबूर होने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए परिषद के कार्यकर्ता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार उनके कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। यह घटना स्पष्ट करती है कि तमिलनाडु सरकार के लिए धर्म निरपेक्षता क्या है। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश भर में आंदोलन कर रही है।
उन्होंने मांग की है कि विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित अन्य 33 कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए, जिन्हें तमिलनाडु में किसी के लिए न्याय की मांगने पर जेल में डाल दिया। इस मौके पर बिलासपुर इकाई के प्रधान रोहित, शीतल, नेहा, पार्थ, शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।