फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A youth was seriously injured in a quarrel

Bilaspur News: बातों-बातों में हुए झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल

Mon, 05 Dec 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
A youth was seriously injured in a quarrel
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना की ग्राम पंचायत भड़ोलियां के गांव कल्लर के एक युवक को अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के शरीर पर गंभीर चोटें लगी हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार, निवासी गांव कल्लर अपनी स्कूटी में तेल डलवाने के लिए भड़ोलियां स्थित पेट्रोल पंप गया था। रास्ते मे उसे कुछ युवक मिले, उन्होंने उसे रोका। बातों-बातों में ही उनमें झगड़ा हो गया। जिसमें विशाल को गहरी चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने विशाल के परिजनों को घटना की सूचना दी। विशाल के माता-पिता विशाल को इलाज के लिए सीएचसी बरठीं ले गए। उधर, पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने सीएचसी बरठीं में पहुंचकर मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने विशाल की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने अपने एमएलसी में विशाल के शरीर पर पांच चोटें आने की पुष्टि की है। उधर, घुमारवीं के डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed