फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A wave of faith surged in Shahtalai on the first Sunday.

Bilaspur News: शाहतलाई में जेठे रविवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Shahtalai on the first Sunday.
शाहतलाई में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
आठ हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में जेठे रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ जी के मंदिरों में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही, लेकिन अगले शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार शाम से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई थी। देर रात तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर भजन-कीर्तन करते रहे और जय बाबे दी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। वहीं रविवार दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि चैत्र मेलों के बाद कारोबार केवल सुबह और शाम के समय ही चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू होती है, जो रविवार दोपहर तक बनी रहती है। नगर पंचायत सचिव खेमचंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और धार्मिक नगरी की पवित्रता कायम रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नालियों की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
विज्ञापन

मंदिर प्रभारी विजय ठाकुर ने माना कि इस वर्ष मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की तुलना में कम रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगर पंचायत, नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के चलते भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके अगले शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसके लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed