{"_id":"6a1303b8b6576f7393023083","slug":"a-wave-of-faith-surged-at-baba-balak-nath-dham-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160418-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा बालक नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा बालक नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sun, 24 May 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 24 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ धाम में दर्शन करने पहुचे लोग संवाद
शाहतलाई में रविवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
अधिक भीड़ होने से यातायात व्यवस्था रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को पौराणिक पौणाहारी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में रविवार का दिन होने के कारण मंदिर परिसर, मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन भारी भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं को सुचारू दर्शन कराने के लिए मंदिर न्यास की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। शनिवार रात से ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थीं ताकि किसी को असुविधा न हो। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई, हालांकि पुलिस और प्रशासन ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए रहा। उल्लेखनीय है कि गेहूं की फसल कटाई के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी नई फसल का पहला अंश बाबा बालकनाथ के चरणों में अर्पित आते हैं। इसके अलावा विवाह सीजन के चलते नवविवाहित जोड़े भी आशीर्वाद लेने धाम में पहुंच रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
इनसेट
उधर, मंदिर प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।