{"_id":"69b562acf7664415950f6b8f","slug":"a-truck-overturned-on-the-baihal-swahan-via-lakhala-road-disrupting-traffic-for-several-hours-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155956-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैहल–स्वाहण बाया लखाला सड़क पर पलटा ट्रक, कई घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैहल–स्वाहण बाया लखाला सड़क पर पलटा ट्रक, कई घंटे बाधित रहा यातायात
Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बैहल–स्वाहण बाया लखाला सड़क मार्ग पर पलटा ट्रक। स्रोत: जागरूक पाठक
रात को चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक में आई तकनीकी खराबी
सुबह तक सड़क बंद रहने से स्थानीय लोग, रेलवे निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी परेशान
हैंड ब्रेक फेल होने से बीच सड़क में पलटा ट्रक, गेहूं की बोरियां बिखरीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहल के गांव गढ़ के पास बैहल–स्वाहण बाया लखाला सड़क पर देर रात एक ट्रक पलट जाने से सड़क कई घंटों तक पूरी तरह बंद रही। इससे सुबह के समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक में चढ़ाई चढ़ते समय तकनीकी खराबी आ गई। चालक वाहन की जांच करने के लिए नीचे उतरा ही था कि अचानक हैंड ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और ट्रक बीच सड़क में पलट गया। गनीमत यह रही कि उस समय चालक ट्रक से बाहर था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। ट्रक में गेहूं की बोरियां भरी हुई थीं, जो हिमाचल की ओर ले जाई जा रही थीं। हादसे के बाद सड़क पर गेहूं की बोरियां बिखर गईं। बाद में इन बोरियों को दूसरे ट्रक में लोड कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सड़क बंद होने के कारण सुबह अपने काम पर जाने वाले स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी मार्ग से रेलवे निर्माण कार्य से जुड़े छोटे-बड़े वाहन भी गुजरते हैं, जिससे ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी हुई। वहीं सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनरी को दूसरी तरफ से कैंची मोड़ होकर ले जाना पड़ा। बाद में रेलवे निर्माण कार्य में लगी मैक्स कंपनी के हाइड्रा की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद दोपहर बाद इस मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।