फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A speeding truck hit a scooter near Dangar, killing an elderly man.

Bilaspur News: डंगार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत

Wed, 29 Oct 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A speeding truck hit a scooter near Dangar, killing an elderly man.
डंगार के पास हुई दुर्घटना में ट्रक के नीचे आई स्कूटी। संवाद
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी के उड़े परखच्चे, 300 मीटर घसीटती चली गई स्कूटी
विज्ञापन

हादसे के बाद आधे घंटे तक बाधित रहा हाईवे पर यातायात
घुमारवीं के दखयुत गांव का था मृतक, ट्रक चालक मौके से फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। शिमला–मटौर नेशनल हाईवे पर बुधवार की दोपहर डंगार कस्बे के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक स्कूटी को करीब 300 मीटर तक घसीटता ले गया।
मृतक की पहचान हेमराज (67) निवासी गांव दखयुत, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। हेमराज अपनी स्कूटी पर डंगार से दधोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमीरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक को सड़क पर घसीटते हुए करीब 300 मीटर तक ले गई। हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर खून फैल गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और एम्बुलेंस को सूचना दी। जब तक एम्बुलेंस पहुंची, हेमराज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। भराड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के भाई मदन लाल ने बताया कि उनका भाई अपने निजी कार्य से जा रहा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी और स्कूटी को 300 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। बताते चलें कि मृतक हेमराज किसी होटल में रसोइये का काम करता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

डंगार के पास हुई दुर्घटना में ट्रक के नीचे आई स्कूटी। संवाद

डंगार के पास हुई दुर्घटना में ट्रक के नीचे आई स्कूटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed