फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A special campaign will be launched to connect youth with the 'My Bharat' portal.

Bilaspur News: माय भारत पोर्टल से युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Wed, 09 Sep 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A special campaign will be launched to connect youth with the 'My Bharat' portal.
जिला सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
स्कूल-कॉलेजों में पंजीकरण के लिए करेंगे प्रेरित, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने मंगलवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। शिक्षण संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के साथ नवाचार आधारित गतिविधियां आयोजित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों से जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इनमें मेले, खेलकूद प्रतियोगिताएं, नशा निवारण कार्यक्रम, निक्षय मित्र, स्वच्छ भारत अभियान और नशा उन्मूलन जैसी गतिविधियां शामिल हैं। बैठक में युवा पंजीकरण और सहभागिता बढ़ाने के लिए रणनीति और कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को अपने स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला युवा अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) प्रदीप कुमार, सीएमओ शशि दत शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड, जिला विकास अधिकारी यशपाल, लेखाधिकारी यंगथन लामो समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed