फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A review meeting was held regarding the preparations for the national level water sports championship.

राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Wed, 13 Oct 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
A review meeting was held regarding the preparations for the national level water sports championship.
बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने कहा है कि जलक्रीड़ा में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। प्रतियोगिता के दौरान कोविड प्रोटोकोल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

गोविंद सागर झील में 24 से 27 अक्तूबर तक राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप होगी। इसमें पूरे देश के एक हजार महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। वे बुधवार को राष्ट्र स्तरीय जलक्रीड़ा (वाटर स्पोर्ट्स ) चैंपियनशिप की पूर्व तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया। वहीं, खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर योजना बनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन की प्रमुखता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जलक्रीड़ा चैंपियनशिप के दौरान अन्य खेलों का भी आयोजन होगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पैराग्लाइडिंग और कबड्डी खेल का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने प्रतियोगिता के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुझाव रखे।

इस मौके पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, काइकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पदम गुलेरिया, मुख्य प्रबंधक एसीसी हितेंद्र कपूर, प्रबंधक उद्योग मनोज, प्रदीप कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed