फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A quiz competition was organized in KV Ghumarwin under the discussion on examination on Valor Day.

Bilaspur News: केवी घुमारवीं में पराक्रम दिवस पर परीक्षा पर चर्चा के तहत कराई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Thu, 23 Jan 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A quiz competition was organized in KV Ghumarwin under the discussion on examination on Valor Day.
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अध्यापक।
-भारत हैं हम श्रृंखला पर आधारित कार्यक्रम में 10 स्कूलों के 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

-छात्रों को परीक्षाओं के प्रति तनावमुक्त, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में परीक्षा पर चर्चा-2025 के अंतर्गत एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता भारत हैं हम श्रृंखला पर आधारित थी, जिसमें छात्रों ने अपनी ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 10 प्रमुख स्कूलों के 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतिभागी स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं, जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएवी स्कूल घुमारवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा घुमारवीं, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल घुमारवीं, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं, हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं, शिक्षा अकादमी स्कूल घुमारवीं, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं, और सरकारी स्कूल चुवाड़ी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या रिंकू कुमारी ने प्रेरणादायक संदेश के साथ की। उन्होंने छात्रों को परीक्षाओं के प्रति तनावमुक्त और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान को मापने का एक माध्यम है। इसे कभी भी तनाव का कारण नहीं बनाना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा का सामना करें। प्रतियोगिता में छात्रों ने इतिहास, विज्ञान, साहित्य, और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को प्रेरित करते हैं और उनकी मानसिक व शैक्षणिक विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed