{"_id":"65759cb30766e6b0f2030d86","slug":"a-mountain-of-currency-notes-found-in-the-neck-of-someone-close-to-rahul-gandhi-randhir-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9895-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के करीबी के गल्ले से निकला नोटों का पहाड़ : रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के करीबी के गल्ले से निकला नोटों का पहाड़ : रणधीर
विज्ञापन
- भाजपा प्रवक्ता बोले, कांग्रेस के नेताओं की जुबान पर लगे ताले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयनादेवी जी के विधायक एवं प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक रणधीर शर्मा ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी शराब कंपनी समेत अन्य ठिकानों से करीब 300 करोड़ रुपये की नकदी बरामदगी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।
उन्होंने कहा कि धीरज साहू की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती है। अब इस करीबी के गल्ले से नोटों का पहाड़ निकला है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की जुबान पर ताले लग गए हैं। कांग्रेस नेताओं को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने वाली मोहब्बत की इस दुकान का नाम गांधी करप्शन सेंटर होना चाहिए। सांसद धीरज साहू की शराब निर्माता बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनी के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से सभी की आंखें चुंधिया गई हैं। गत 6 दिसंबर से जारी इस छापामारी में अब तक लगभग 300 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है। देश में किसी एक कंपनी के ठिकानों से कैश की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी होने का अनुमान है। यदि कांग्रेस के एक सांसद से इतना कैश बरामद हो सकता है तो इस पार्टी के सभी सांसदों के पास भ्रष्टाचार से जुटाई गई कुल कितनी नकदी होगी, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इस लिहाज से तो गांधी परिवार न केवल देश बल्कि विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी परिवार है। कहा कि दो बार लोकसभा का चुनाव हारने वाले धीरज साहू को कांग्रेस ने तीसरी बार राज्यसभा सांसद बनाया है। जाहिर है कि वह गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं। अब उनकी कंपनी के ठिकानों से इतना अधिक कैश मिला है। इस छापामारी से यह बात एक बार फिर से स्पष्ट हो गई है कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक-दूसरे के पर्यायवाची शब्द हैं।