{"_id":"5fb815a68ebc3e9b874eea12","slug":"a-man-attempt-suside-bilaspur-news-mbd370060925","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। किराए के मकान में रहने वाले बदायूं जिले के एक राजमिस्त्री का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बदायूं जिले के मोहल्ला नरपत नगर कुंबरपुर वार्ड चार निवासी धर्मपाल पाली उर्फ सुनील(32) नगर के मोहल्ला साहूकारा वार्ड 17 निवासी राधेश्याम राठौर के मकान में किराए पर अकेला रहता था। वह नगर में एक ठेकेदार के आधीन राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे मकान स्वामी की पत्नी शांति देवी ने उसके बंद कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो कमरा नहीं खुला। महिला ने मोहल्ले के लोगों से कहा कि उसका किराएदार सुनील सुबह पांच बजे उठ जाता है। मगर आज अभी तक नहीं उठा। महिला के कहने पर मोहल्ले के लोगों ने भी कमरे को खुलवाने का प्रयास किया। मगर कमरा नहीं खुलने पर मोहल्ले के लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो सुनील का शव छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। कुछ ही देर में कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह यादव, सीओ सतीश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और शव को उतरवाकर कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मकान स्वामी ने बताया कि वह उसे बरेली जिले के थाना बहेड़ी क्षेत्र का रहने वाला बताता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुनील की पत्नी कभी कभार एक दो दिन के लिए आती थी। उसके दो पुत्र भी हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या करने का कारण अभी साफ नहीं हो सका है।