फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A job fair will be held during the Seer Utsav, offering employment opportunities to the youth.

Bilaspur News: सीर उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर

Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A job fair will be held during the Seer Utsav, offering employment opportunities to the youth.
घुमारवीं में सीर उत्सव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद मंत्री, अधिकारी व अन्य लोग। स्रोत: डीपीआरओ
घुमारवीं में 2 और 3 अक्तूबर को होगा जिला स्तरीय मेले का आयोजन
विज्ञापन

उत्सव को लेकर मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षा में हुई बैठक
स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर भी होंगे आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय सीर उत्सव इस बार भी घुमारवीं में 2 और 3 अक्तूबर को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। उत्सव के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में उत्सव आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


राजेश धर्माणी ने कहा कि सीर उत्सव को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उत्सव में लैंगिक समानता और स्वास्थ्य थीम पर मैराथन तथा वॉकाथॉन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें युवाओं और बच्चों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्सव की सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण रहेगी। मंत्री ने कहा कि सीर उत्सव के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। धर्माणी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभिक स्तर पर पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनके विजेताओं को सीर उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने एनएसएस, एनसीसी और स्काउट्स एवं गाइड के कैडेट्स को भी उत्सव से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम घुमारवीं को विभिन्न आयोजन समितियों का समयबद्ध गठन करने और 15 अगस्त तक सभी समितियों की बैठक आयोजित कर तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अभिषेक बरवाल ने उत्सव आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष सविता कुमारी, पूर्व अध्यक्षा रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, तहसीलदार बबीता धीमान, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed