फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अकाउंट में नहीं पहुंची छात्रा की फीस

अकाउंट में नहीं पहुंची छात्रा की फीस

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। रूसा की खामियां आम विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही हैं। सीधा बैंक के माध्यम से फीस जमा करने के फरमान के चलते बिलासपुर की एक छात्रा का भविष्य अधर में लटक गया है। विश्वविद्यालय, कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते बिलासपुर कॉलेज में विज्ञान संकाय में प्रथम वर्ष की छात्रा सुनयना की फीस न जाने कहां गायब हो गई है। उसके पास बैंक की रसीद भी है। लेकिन, फीस कॉलेज के अकाउंट में जमा नहीं हुई है। लापरवाही की हद तो तब हुई जब कॉलेज प्रशासन ने इस गलती के समाधान की बजाय छात्रा को पुन: फीस जमा करवाने के आदेश दे डाले।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की छात्रा सुनयना ने 29 सितंबर को वार्षिक परीक्षा की फीस जमा करवाई, लेकिन इसके बाद जब वह बैंक का फॉर्म लेकर कॉलेज पहुंचीं तो वहां पर उसे बताया गया कि कॉलेज अकाउंट में कोई भी फीस जमा नहीं हुई है। आईआरडीपी परिवार से संबंधित यह छात्रा इस बात को सुनकर हैरान रह गई। लेकिन, सुनवाई करने वाला अब कोई नहीं है। इस बारे पहले कॉलेज प्रशासन तो बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया गया लेकिन दोनों ओर से दोबारा फीस जमा करवाने को ही कहा गया है। हालांकि, पूर्व में फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर थी। लेकिन, अब इसे बढ़ाकर 20 अक्तूबर तक कर दिया गया है। इसके चलते अब इस छात्रा को एक बार फिर मजबूरी में अपनी फीस जमा करवानी ही पड़ेगी। छात्रा द्वारा जमा करवाई गई फीस के रूप में 14 सौ रुपये आखिर कहां गए हैं, इसका स्पष्ट जवाब कहीं से भी नहीं मिल पा रहा है। उधर, बिलासपुर कॉलेज प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी से बार-बार संपर्क किया गया लेकिन कॉलेज में होने के बाद बावजूद प्राचार्य ने फोन नहीं उठाया। न ही प्राचार्य से कॉलेज के लैंडलाइन नंबर पर बात हो पाई। उन्होंने मोबाइल भी रिसीव किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स--
सीधा संपर्क करें स्टूडेंट: एसीइओ
बिलासपुर। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक शिमला विश्वविद्यालय पुष्प लता का कहना है कि यदि इस तरह की समस्या है तो परिजन उनसे सीधा संपर्क करें। उन्होंने कहा कि यदि यह स्टूडेंट दूसरी बार फीस जमा करवाती है तो पहली फीस वापस लेने के लिए रिफंड फॉर्म भरकर आवेदन सकती हैं। परीक्षा के लिए स्टूडेंट् से एक ही दफा फीस वसूली जाएगी। इस स्टूडेंट की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराश हो गए हैं परिजन
बिलासपुर। फीस के रूप में जमा करवाए गए 14 सौ रुपये कहां गए, इससे परिजन भी परेशान हो गए हैं। सुनयना के चाचा राम प्रकाश ने स्वयं विश्वविद्यालय जाकर इस बारे पता किया लेकिन वहां से भी उन्हें दोबारा ही फीस जमा करवाने बारे कहा गया है। उन्होंने कहा कि गलती किसी और की, खामियाजा हम भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed