फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers were informed about schemes and safe banking.

Bilaspur News: ग्रामीणों को योजनाओं और सुरक्षित बैंकिंग की दी जानकारी

Tue, 22 Sep 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers were informed about schemes and safe banking.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। ग्राम पंचायत बैरी रजादियां में राज्य सहकारी बैंक बैरी शाखा की ओर से नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजपाल ने की। इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएम जगदीश कुमार, पंचायत उप प्रधान राजकुमार और बीडीसी सदस्य निशा चंदेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, एटीएम कार्ड का विवरण या पासवर्ड साझा न करें। साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और बैंक से संबंधित जानकारी के लिए अधिकृत माध्यमों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed