फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   95 centenarian voters in the district will vote in the Lok Sabha elections.

Bilaspur News: जिले में 95 शतायु मतदाता करेंगे लोकसभा चुनावों में मतदान

Thu, 21 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
95 centenarian voters in the district will vote in the Lok Sabha elections.
95 में 70 महिला मतदाता सूची में शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में 95 शतायु मतदाता लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान करेंगे। इन 95 शतायु मतदाताओं में 70 महिलाएं शामिल हैं। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से इन मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। इन शतायु मतदाताओं के मतदान का विशेष ध्यान रखा जाता है।

निर्वाचन विभाग की ओर से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के शतायु मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। इन चुनावों में शतायु मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इसमें खास बात यह है कि शतायु मतदाताओं में 70 महिला मतदाता हैं और 25 पुरुष मतदाता है। सबसे अधिक 30 शतायु मतदाता घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां पर 24 महिला और छह पुरुष मतदाता हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 27 शतायु मतदाता हैं। इसमें 17 महिला और 10 पुरुष मतदाता हैं। झंडूता विधानसभा में कुल 20 शतायु मतदाता हैं। इसमें 16 महिला और चार पुरुष मतदाता हैं। श्री नयना देवी जी विधानसभा में कुल 18 शतायु मतदाता हैं। इसमें 13 महिला और पांच पुरुष मतदाता हैं। हर बार निर्वाचन विभाग की ओर से शतायु मतदाताओं को मतदान कराने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। जो मतदाता मतदान केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं हैं, उनसे घर में ही मतदान कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed