फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   9.42 grams of 'Chitta' (synthetic drug) recovered from two youths during a police blockade in Bharari.

Bilaspur News: भराड़ी में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 9.42 ग्राम चिट्टा बरामद

Fri, 19 Jun 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
9.42 grams of 'Chitta' (synthetic drug) recovered from two youths during a police blockade in Bharari.
स्कूटी की डिक्की से मिली हेरोइन, मंडी के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। स्पेशल डिटेक्शन टीम ने भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने मंडी भराड़ी में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक स्कूटी को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 9.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। आरोपियों की पहचान राजकुमार (21) और धर्मेंद्र उर्फ विशाल (23) निवासी गांव गौड़ा गागल, डाकघर गागल तहसील बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से नशे के कारोबार और तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed