{"_id":"5c5db3c8bdec224b7a554c6e","slug":"91549644744-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के स्वारघाट क्षेत्र की बिजली ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के स्वारघाट क्षेत्र की बिजली ठप्प
विज्ञापन
rain in meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। बीते गुरुवार हुई भारी बारिश के चलते स्वारघाट क्षेत्र में शुक्रवार तक बिजली बंद पड़ी है। स्वारघाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुठैहला, तन्बोल, टाली जकातखाना में भारी बारिश व तूफान की वजह से बीते गुरुवार शाम 6 बजे से बिजली बाधित हो गई थी। इसके चलते शुक्रवार शाम तक भी यहां पर बिजली आपूर्ति नहीं की गई है जिसके कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि मतनोड़-मंझेड सड़क पर गांव मतनोह के पास जंगल में चीड़ के पेड़ बिजली की तारों पर गिर गए हैं जिस कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। खबर लिखे जाने तक विद्युत बोर्ड स्वारघाट के कर्मचारी मौके पर जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए थे लेकिन शुक्रवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई थी।