{"_id":"5c2e3a03bdec2257057f3561","slug":"91546533379-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-बोर्ड की परीक्षा में प्रथम रहने वाली छात्राओं को मिलेंगे 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-बोर्ड की परीक्षा में प्रथम रहने वाली छात्राओं को मिलेंगे 10 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्री-बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं व जमा दो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशासन द्वारा 10-10 हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में आयोजित किए जाने वाली प्री बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी लाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड की परीक्षाओं को संचालित करने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व चौकसी बरती जाएगी ताकि नकल की संभावनाएं पूर्ण रूप से शून्य की जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है तथा जिन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे सही नहीं है या उपलब्ध नहीं होंगे, उन केंद्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन से जहां विद्यार्थियों का भय दूर हो जाता है, वहीं उनका आत्म विश्वास व मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे प्री-बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करें तथा उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करें ताकि जिला के अधिक से अधिक बच्चे प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बना सकें।