{"_id":"5b534aef4f1c1bee748b521b","slug":"91532185327-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षक बनने के लिए 25 से पहले दें दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षक बनने के लिए 25 से पहले दें दस्तावेज
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शिक्षा विभाग की ओर सो जेबीटी पद के लिए 12 जुलाई को आयोजित काउंसलिंग में पहुंचे उम्मीदवारों को शिक्षा विभाग ने अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया है। उम्मीदवरों को अपने जरूरी दस्तावेज 25 जुलाई से पहले जमा करवाने होंगे। 25 जुलाई के बाद किसी भी प्रकार के दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे। उपशिक्षा निदेशक अमर सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को आयोजित साक्षात्कार में कई उम्मीदवारों ने अपने पूरे दस्तावेज पेश नहीं किए थे जिसके चलते विभाग की ओर से एक बार फिर से दस्तावेज जमा करवाने का मौका दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार सरकार की ओर से घोषित पिछड़ा क्षेत्र व पिछड़ी पंचायत का प्रमाण पत्र, जिस परिवार के पास जमीन नहीं है या फिर एक हेक्टेयर से कम है का प्रमाण पत्र, परिवार के किसी भी सदस्य का सरकारी नौकरी में न करने का प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र, एनएसएस प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाणपत्र, भारत स्काउट गाइड कम से कम एक साल का प्रशिक्षण, मेडल विजेता नेशनल लेवल, बीपीएल जिसकी 40 हजार रुपये से कम आय है का प्रमाण पत्र, विधवा, तलाकशुदा एकल महिला प्रमाण पत्र, एक बेटी होने का प्रमाण पत्र, जेबीटी प्रशिक्षण के अलावा कोई संबंधित प्रशिक्षण 6 महीने का प्राप्त हो तो उसका प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र सरकारी और अर्धसरकारी स्कूल में पढ़ाने का हो तो उम्मीदवार इसे 25 जुलाई से पहले उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
...