फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सूखे से निपटने के लिए स्वारघाट में लगाए जाएंगे 24 हैंडपंप

सूखे से निपटने के लिए स्वारघाट में लगाए जाएंगे 24 हैंडपंप

Mon, 14 May 2018 10:10 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
सूखे से निपटने के लिए स्वारघाट में लगाए जाएंगे 24 हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट कार्यालय में नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंग्गा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में विधायक रामलाल ठाकुर ने उपमंडल स्वारघाट के सभी विभागों से आए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि विधायक प्राथमिकता के कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पीने की पानी की योजनाओं और सिंचाई योजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सूखे से निपटने के लिए उपमंडल स्वारघाट में विभिन्न गांवों में 24 हैंडपंप लगाए जाएंगे। हरिजन बस्ती तंबौल, कल्लरी, भुलान, कुटैहला, मझेड़, टिक्कर, ज्योरीपत्तन और टिक्करी में पाइप लाइन जोड़ने के आदेश दिए हैं। रामलाल ने बताया कि री, टरवाड़ और स्वाहण पंचायत इलाकों में भी नए हैंडपंप लगाकर पानी की किल्लत को शीघ्र दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तंबौल-जकातखाना सिंचाई योजना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस सिंचाई योजना का कार्य एक साल में पूर्ण कर लिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा के तहत पात्र लोगों को प्रदान की जाने वाली पेंशन के मामलों को भी जल्द मंजूरी प्रदान की जाएगी। आईटीआई स्वारघाट के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा रहा है। कहा कि आईटीआई नयनादेवी के भवन के लिए जमीन का कार्य राजस्व महकमे के पास है। बैठक में एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed