{"_id":"5ac7afb94f1c1bcc618b5cf2","slug":"91523036089-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल के फाईनल मुकाबले मे जीएफसी घुमारवीं बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल के फाईनल मुकाबले मे जीएफसी घुमारवीं बना विजेता
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
......
फुटबाल में जीएफसी बना विजेता
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ी बहा रहे पसीना
वॉलीबाल में साई हॉस्टल ने बरठीं टीम को हराया
........
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं में चल रहे ग्रीष्मोत्सव में शुक्रवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन आदि के मैच करवाए गए। फुटबाल के चार मैच करवाए गए। फाइनल मुकाबला जीएफसी-2 घुमारवीं और ईएफसी घुमारवीं के बीच हुआ। इसमें जीएफसी घुमारवीं ने ईएफसी घुमारवीं को 1-0 से मात दी। इससे पहले एसएफसी बिलासपुर और ईएफसी घुमारवीं के बीच मैच खेला गया। इसमें ईएफसी घुमारवीं ने मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच एलएफसी बिलासपुर और जीएफसी घुमारवीं के बीच खेला गया। इसमें जीएफसी विजेता बना। फाइनल मैच का शुभारंभ नीलाक्ष गुप्ता ने किया। वॉलीबाल में बरठीं और साई हॉस्टल बिलासपुर के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें साई हॉस्टल बिलासपुर ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा बद्धाघाट और घुमारवीं की टीम में मुकाबला हुआ। इसमें बद्धाघाट की टीम विजेता रही। तीसरा मुकाबला बिलासपुर हॉस्टल ए और स्पोर्ट्स अकादमी बरठीं के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर हॉस्टल की टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया। उधर, बास्केटबॉल के भी बेहद रोचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आर्मी टीम ने बल्ही टीम को 39-17, शिवा टीम ने घुमारवीं कॉलेज की टीम को 27-20, घुमारवीं बी की टीम ने बिलासपुर को 37-30, हमीरपुर की टीम ने संतोषी आईटीआई टीम को 25-6 और कांगड़ा की टीम ने भराड़ी की टीम को 52-41 के अंतराल से हराया। अन्य टीमों के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर रवि, श्याम, प्रवीण, प्रेम वशिष्ठ, गोपाल शर्मा, हरीश शर्मा, पवन कुमार, विपन चंदेल इत्यादि मौजूद रहे।
000