फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   9,000 devotees visited Maa Nayanadevi on Ashtami

Bilaspur News: अष्टमी पर 9000 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

Thu, 30 Mar 2023 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
9,000 devotees visited Maa Nayanadevi on Ashtami
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्र के दौरान बुधवार को अष्टमी पूजन किया गया। अष्टमी पर करीब 9000 श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दर्शन किए। माता के दरबार में अष्टमी पूजन पर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने आराम से माता जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। स्थानीय पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि अष्टमी का दिन माता जी को सर्वप्रिय है। इस दिन माताजी को कड़ाह प्रसाद का भोग लगता है, जो भी श्रद्धालु अष्टमी पूजन करता है मां उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उधर, मंगलवार को मंदिर न्यास को 15,63,509 रुपये नकद, 28.7 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी, 1605 पाउंड, 50 यूएस डॉलर, 10 दिरहाम, 125 ऑस्ट्रेलियन डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed