{"_id":"5c3e0cefbdec2273ac45d323","slug":"81547570415-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से ब्रह्मपुखर तक एनएचएआई लगाएगा क्रैश बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से ब्रह्मपुखर तक एनएचएआई लगाएगा क्रैश बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेमराज शर्मा
बिलासपुर। शिमला से ब्रह्मपुखर तक के 70 किलोमीटर नेशनल हाईवे पर एनएचएआई हादसों को रोकने के लिए अब क्रैश बैरियर लगाने जा रहा है। बाकायदा इसके लिए एनएचएआई ने एस्टिमेट भी तैयार कर लिया है। जल्द ही बजट का प्रावधान होने वाला है, जिसके बाद टेंडर करवाकर क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
एनएचएआई ने 70 किलोमीटर तक के हाईवे पर बने ब्लैक स्पॉट भी चिहिन्त किए हैं, जहां हादसों के होने का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। इसके अलावा ऐसे भी कई जगह हैं जहां पर केवल ड्रम के सहारे ही वाहनों को खाई में गिरने से बचाने का प्रावधान किया गया है। जबकि शिमला से ब्रह्मपुखर तक कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर हालांकि पहले ही क्रैश बैरियर लगे हैं, लेेकिन वह टूट फूट कर खस्ताहाल हो चुके हैं। इन सभी खस्ताहाल हो चुके क्रैश बैरियरों को भी बदला जाएगा।
एनएचएआई के अधिकारियों की माने तो जैसे-जैसे हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे हादसों के होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हादसों को रोकने व लोगों को सुरक्षित हाईवे देने के मकसद से एनएचएआई पूरे 70 किलोमीटर तक के हाईवे पर क्रैश बैरियर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
एनएचएआई के निदेशक वाईए राउत का कहना है कि शिमला से ब्रह्मपुखर तक नेशनल हाईवे किनारे क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। जल्द ही इसके लिए टेंडर किए जाएंगे। इसके बाद क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
इनसेट...
मजबूत होंगे क्रैश बैरियर
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पहले जो क्रैश बैरियर लगे थे वह समय के अनुसार कमजोर हो गए हैं, क्योंकि जमीन के नीचे ज्यादा मजबूती न मिलने के कारण कई जगह पर क्रैश बैरियर खराब हो चुके हैं। अब जो क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे वह खासे मजबूत होंगे और इनकी जांच भी की जाएगी ताकि किसी तरह की कोई कमी न रह जाए।
-------------