{"_id":"5be861a9bdec2269b1699c57","slug":"81541956009-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार
जकातखाना पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत जकातखाना यूनिट के पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन स्वारघाट ब्लॉक के प्रधान ठाकुर दास आजाद व महासचिव रामकृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक के दौरान जकातखाना यूनिट के प्रधान सरवन कुमार ठाकुर ने कई प्रस्ताव पारित किए और प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिमाचल सरकार के सभी कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन को लागू किया जाए ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण भलीभांति से कर सकें।
प्रदेश सरकार से मांग की है कि 65, 70 व 75 साल वाले पेंशनरों की 5 फीसदी बढ़ोतरी को पेंशनरों के मूल वेतन में जोड़ा जाए ताकि उन्हें अपने परिवार का गुजार बसर करने में कोई परेशानी नहीं आए। इसके साथ ही इन्होंने बताया कि अगले माह दो दिसंबर के दिन 70 साल पूर्ण कर चुके जकातखाना यूनिट के पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें जकातखाना यूनिट के अंतर्गत आने वाले तीन पंचायतों क्रमश: टाली-जकातखाना, कुटैहला व तन्बौल के पेंशनर आमंत्रित होंगे। जकातखाना में आयोजित बैठक में करीब 40 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान संतराम ठाकुर, जकातखाना यूनिट के महासचिव सदाराम ठाकुर व कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में राम प्रकाश, बालकराम, बुद्धि सिंह बैंस, धनीराम, जय सिंह ठाकुर, धनीराम ठाकुर, राम रतन ठाकुर, तुलसीराम सहित अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
---------------
....विक्रम ठाकुर।