फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डेंगू से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 369, लोगों में दशहत

डेंगू से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 369, लोगों में दशहत

Thu, 09 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 369, लोगों में दशहत
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला में डेंगू से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली, पुडुचेरी, शिमला, कांगड़ा से आई टीमें भी डेंगू की रोकथाम कर पाने में नाकाम साबित हुई हैं। हालांकि टीमों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए थे लेकिन उसके बावजूद भी डेंगू के मरीजों का जिला अस्पताल पहुंचना लगातार जारी है। बुधवार को जिला अस्पताल में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं। जिले में इस समय डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 369 हो गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को 14 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू से पीड़ित 59 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें डेंगू से पीड़ित एक रोगी अस्पताल में दाखिल है, शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। अब तक 369 डेंगू के मामले दर्ज किए गए जिनमें से 309 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा लोगों के घरों में डेेंगू का लारवा मिलने पर चालान भी किए गए हैं। वार्ड-2 से एक व्यक्ति व वार्ड -9 से 2 व्यक्तियों के घर में डेंगू के मच्छर का लारवा मिलने पर उनका चालान करके जुर्माना किया गया है। जिला अस्पताल आए मरीजों में जिला मंडी से एक मामला, बिलासपुर शहर से 6 मामले और मार्कंडेय से 6 तथा घुमारवीं से 1 मामला सामने आया है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से लोगों के घरों में जाकर निरीक्षण किया गया जिनमें उनके घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। डॉ. परविंद्र ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
मंडी से भी एक मामला पहुंचा जिला अस्पताल
बिलासपुर को छोड़ मंडी जिला के एक मरीज मेें भी डेंगू की पुष्टि हुई है जिससे यह साफ हो गया है कि इस समय डेंगू का प्रकोप बिलासपुर को छोड़ कर अन्य जिलों में भी जारी है। बिलासपुर में डेंगू के टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं जिससे बाहरी जिलों से भी लोग यहां पर टेस्ट करवाने पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed