फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्लास्टिक की बोतलों से बनाई जाएगी भव्य मूर्ति

प्लास्टिक की बोतलों से बनाई जाएगी भव्य मूर्ति

Wed, 13 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोतलों से बनाई जाएगी भव्य मूर्ति
plastic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा जहर से कम नहीं है और प्लास्टिक के कचरे की समस्या से आज कोई गांव शहर अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह प्लास्टिक की बोतल और कैन बिखरे पड़े हैं। प्लास्टिक के कचरे से निपटने के लिए इससे भव्य और विशाल मूर्ति बनाई जाएगी। भाटिया ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा इंसान और जानवर दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। ये पर्यावरण के लिए भी अभिशाप से कम नहीं है।

इसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए जिलाधीश ने नई पहल शुरू करने की सोची है। जिले में फैले प्लास्टिक कचरे का सदुपयोग करते हुए विशालकाय पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हुई प्रेरणाप्रद मूर्ति का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य को करने की जिम्मेदारी हिमाचल के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात मूर्तिकार, चित्रकार विजय राज उपाध्याय को सौंपी गई है।
विज्ञापन


उपाध्याय ने प्रदेश के बाहर भी कला के माध्यम से पहचान बनाई है। इस अभियान के तहत समस्त बिलासपुर वासियों को जोड़ने के लिए उपायुक्त विवेक भाटिया ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पर्यावरण के प्रति सजगता दर्शाते हुए आसपास फैले प्लास्टिक बोतल और कैन को इकट्ठा करना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों, होटल, ढाबा मालिकों, शैक्षिणक संस्थानों और स्वयं सेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए और शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए इस पुनीत कार्य में सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed