फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शहर के शौचालयों की खस्ताहाल

शहर के शौचालयों की खस्ताहाल

Wed, 07 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के शौचालयों की खस्ताहाल
बिलासपुर। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की खस्ताहाल को लेकर ग्लोबल ज्यूरिस्ट संस्था ने चिंता जाहिर की है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर शहर में जहां प्रशासनिक अमला बैठता है वहां शौचालयों की हालत खस्ता है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हाल होगा। नगर परिषद शहर के खस्ताहाल शौचालयों को ठीक नहीं करवा रही है।
विज्ञापन

संस्था के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजय नड्डा, सचिव अखिल ठाकुर, विक्रम सिंह, सहसचिव अरविंद सिंह, सलाहकार होशियार सिंह, प्रेस प्रवक्ता अतुल सांख्यान का कहना है कि शहर में सार्वजनिक शौचालयों में सीटें, नलके, और दरवाजे टूट हुए हैं। बदबूदार माहौल से शहरवासी परेशान हैं। बाहर से आने वाले लोगों को नाक बंद कर मजबूरी में शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके बावजूद नगर परिषद के अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के डियारा सेक्टर में मार्केट के बीचोंबीच बने सार्वजनिक शौचालय खस्ताहाल और सफाई व्यवस्था के न होने से बंद पड़े हैं। शहर के हर चौक व सेक्टर में बने शौचालयों की यही हालत है। कुछ बंद कर दिए हैं, तो कुछ टूट कर अपने आप ही बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अधिवक्ता रजनीश शर्मा का कहना है कि जिला प्रशासन को इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद बिलासपुर के कार्यकारी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। संस्था ने कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर शौचालयों की हालत नहीं सुधारी गई तो जिला प्रशासन व चुने हुए जन प्रतिनिधियों का संस्था घेराव करेगी। मामले की जानकारी सीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed