{"_id":"6929a0facb3474ac8806dbe8","slug":"81-extra-bags-found-in-truck-loaded-at-cement-factory-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149258-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीमेंट फैक्ट्री में लोड ट्रक में पाए गए 81 बैग अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीमेंट फैक्ट्री में लोड ट्रक में पाए गए 81 बैग अधिक
Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ट्रक में मिले 240 की जगह 321 बैग
लॉजिस्टिक अधिकारी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी सीमेंट फैक्ट्री (अदाणी) बरमाणा में सीमेंट लोडिंग में धांधली सामने आई है। लॉजिस्टिक अधिकारी की शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में एसीसी सीमेंट फैक्ट्री (अदाणी) बरमाणा के लॉजिस्टिक अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को अचानक सीमेंट ट्रकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ट्रक में 240 बैग की बजाय 321 बैग पाए गए। इस ट्रक में 81 बैग अधिक थे। मौके पर मुख्य संयंत्र प्रबंधक महावीर सिंह बोल्या के निर्देशानुसार मौके पर ट्रक से अनलोडिंग करवाई गई। जांच में सामने आया कि इसमें लोडर, सुपरवाइजर, टेल चेकर, वेट ब्रिज ऑपरेटर और ट्रक चालक की की मिलीभगत पाई गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पांचों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि लॉजिस्टिक अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।