फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   76 bags of government cement recovered from the house

छापे के दौरान एक व्यक्ति के घर 76 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद, मामला दर्ज

Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
76 bags of government cement recovered from the house
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत विजिलेंस की टीम ने एक व्यक्ति के घर से सरकारी सीमेंट के 76 बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली की एक घर में सरकारी सीमेंट के बैग रखे गए हैं। विजिलेंस की टीम ने घर में दबिश दी तो 76 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए। आरोपी अपने घर पर इसका इस्तेमाल करते हुए पाया गया। 2 बैग खुले हुए पाए गए। आरोपी किसी ठेकेदार से सीमेंट लेकर अपने घर के कार्य के लिए इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी विजिलेंस बिलासपुर संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर विवेक कुमार निवासी बकरोआ तहसील घुमारवीं के घर पर दबिश दी गई। घर से बरामद सरकारी सीमेंट को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी और सरकारी ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed