{"_id":"5c75777abdec2217f5589024","slug":"71551202170-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की स्थायी संबद्धता के लिए टीम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की स्थायी संबद्धता के लिए टीम ने किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज की स्थायी संबद्धता के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से आई टीम ने दौरा किया। गौरतलब है कि विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय की संबद्धता जारी नहीं की गई है। जिसके निरीक्षण के लिए प्रो. कमलजीत सिंह, डॉ. पीएल शर्मा, डॉ. प्रकाश चंदेल, डॉ. दुनी चंद, डॉ. भामिक आजमी ने शिरकत की।
विश्वविद्यालय की टीम द्वारा विद्यार्थी संख्या के मान से व्यवस्था, सफाई, प्रयोगशाला, पुस्तकालय उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्था को देखा गया। निरीक्षण के दौरान वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों व विभागाध्यक्षों ने विभाग की जानकारी दी। टीम उपलब्ध संसाधनों व व्यवस्था को आधार बनाकर ही रिपोर्ट बनाकर विश्वविद्यालय को देगी। इसके बाद ही कॉलेज को वाणिज्य व विज्ञान संकाय की संबद्धता जारी की जाएगी। महाविद्यालय प्राचार्य नीना वासुदेवा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।