{"_id":"5b8ff0ea867a557e824ceaf3","slug":"71536159978-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर विकास मंच ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर विकास मंच ने उठाए सवाल
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेंगू को लेकर विकास मंच ने उठाए सवाल
कहा, डेंगू पर काबू पाने में असफल रहा सरकारी अमला
नगर परिषद भी नहीं है अपने कार्य को लेकर गंभीर : लखनपाल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एवं विकास मंच के अध्यक्ष केडी लखनपाल ने कहा कि जिला में डेंगू का कहर सिर चढ़ कर बोल रहा है। वहीं बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर सरकार और प्रशासन डेंगू पर काबू पाने में क्यों नाकाम है। वहीं उन्होंने नगर परिषद के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहाकि नगर परिषद भी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। हालत ऐसी है कि पानी यहां वहां खड़ा रहता है। जबकि शहर में उगी झाड़ियों को काटने वाला भी कोई नहीं।
उन्होंने कहा कि डेंगू रोग को लेकर फॉगिंग लगातार होनी चाहिए थी लेकिन नप और प्रशासन की ओर से कभी कभार फॉगिंग की जा रही है। 20-25 डेंगू से ग्रस्त लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन इसके बाद भी सरकारी अमला भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि होना तो यह चाहिए था की डेंगू से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाता लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शुरू में एक सप्ताह तो जागरूकता के लिए मेडिकल विभाग और जिला प्रशासन ने कार्य किया लेकिन उसके बाद फिर से वहीं हाल हो गया है। अब हर रोज डेंगू के 20-25 लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन इसके बाद भी सरकारी अमला इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जबकि राज्य सरकार भी मामले को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एवं विकास मंच के अध्यक्ष केडी लखनपाल, महासचिव ओंकार कतना, संरक्षक एवं कानूनी सलाहकार एके सुहील, उपाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, जिला बिलासपुर ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष नरेश सहोड़ और मंच के संरक्षक रोशन लाल भारद्वाज ने कहाकि जिला प्रशासन को डेंगू से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को इस भयानक रोग से छुटकारा मिल सके।
---------------
...जारी