फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्री नयना देवी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

श्री नयना देवी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 13 Aug 2018 08:44 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
श्री नयना देवी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
मेला अधिकारी विनय कुमार ने किया विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को मेला स्थल पर सफाई रखने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी में भारी बरसात भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाई। बारिश के बावजूद मंगलवार को श्रीनयना देवी में 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका जिसमें प्रदेशवासियों के अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल रहे।
इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार ने मेले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने लंगर कमेटी को निर्देश दिए कि लंगर स्थल के साथ डस्टबीन भी रखें ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे और लंगर की सफाई व्यवस्था सुचारु न रखने की स्थिति में उस लंगर चलाने वाले को जुर्माना भी किया जा सकता है या उनकी अनुमति रद्द भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को श्री नयना देवी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा के कारण गंदगी से सटी नालियों को तुरंत साफ करने तथा गंदगी से बचाने के लिए तत्परता से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न लंगर स्थलों में जाकर श्रद्धालुओं को वितरित किए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य सामग्री में गुणवत्ता के साथ स्वच्छता को भी प्राथमिकता दें।
उन्होंने इस अवसर पर टोबा से मंदिर परिसर तक स्थापित विभिन्न सेक्टरों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सेक्टर अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि श्रद्धालुओं की अपार संख्या को नियंत्रण करने के लिए तथा श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करवाने के लिए वे पूर्ण सजगता और कर्तव्य परायणता से कार्य करें ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु अच्छी भावनाओं के साथ जाएं।

इनसेट...
सहायक मेला अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मेले के दूसरे दिन लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं की ओर से 32 ग्राम 300 मिग्रा. सोना, 3 किलो 600 ग्राम चांदी, 1 यूएस डालर, 20 यूएई दीरहम के अतिरिक्त 14 लाख 55 हजार 77 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा।
-----------------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed