फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पानी के व्यर्थ बहने से औहर पंचायत के लोग प्यासे

पानी के व्यर्थ बहने से औहर पंचायत के लोग प्यासे

Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पानी के व्यर्थ बहने से औहर पंचायत के लोग प्यासे
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर में कई गांवों के लोग पानी की समस्या से त्रस्त हैं। जबकि कई स्थानों पर पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग पानी की एक-एक बूंद बचाने का ढिंढोरा तो पीटता रहता है, लेकिन सच्चाई कुछ ओर ही है। आईपीएच विभाग पानी को व्यर्थ बहने से नहीं बचा पा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम सुधार समिति के महासचिव गुरदेव कौशल, नंद लाल शर्मा ने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना रपैड़ रिडा की मुख्य पाइप लाइन में कई स्थानों पर लीकेज हो रही है। इसके कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। विभाग के कर्मचारी पाइपों की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाते।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पल्थी रहिंया में पानी की टंकी से कई दिनों से ओवरफ्लो होने से पानी नाले में व्यर्थ बह रहा है। जबकि गांव में पानी नहीं पहुंचने के कारण लोग समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कूल की टंकी से पानी निकालकर धोते हैं गाड़ियां : आशा कुमारी
विद्यालय की मुख्य शिक्षिका आशा कुमारी से बात की गई तो उसने बताया कि कुछ लोग सुबह स्कूल खुलने से पहले टंकी से पानी निकाल कर गाड़ियों को धोते हैं। बच्चों के खेलने के मैदान को भी गीला कर देते हैं। यही लोग टंकी में लगे बाल से छेड़छाड़ करते हैं।

उधर आईपीएच विभाग के सहायक अधिशाषी अभियंता लेखराज शर्मा व कनिष्ठ अभियंता चेतराम चौधरी ने बताया कि स्कूल प्रबंध को चाहिए कि पानी को व्यर्थ न बहने दे। अगर पानी व्यर्थ बहा तो विभाग टंकी से कनेक्शन खोल लेगा।


उधर, वार्ड सदस्य रंजीत वर्धन और ऊषा देवी ने बताया कि अगर स्कूल की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो पंचायत स्कूल की टंकी से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ करवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed