{"_id":"6425d52bbccd71551e0fd916","slug":"7000-devotees-visited-maa-nayanadevi-on-navami-bilaspur-news-c-19-1-106125-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नवमी पर 7,000 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी जी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नवमी पर 7,000 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी जी के दर्शन
Fri, 31 Mar 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रामनवमी पर 7000 श्रद्धालु पहुंचे। रात 2:00 बजे मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। नवमी पर श्रद्धालुओं ने माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की। वीरवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे।
पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपने छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार भी करवाएं। यह प्राचीन परंपराएं लगातार चलती आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी श्रद्धालु कर रहे हैं। श्रद्धालु पहली बार बच्चों के बाल कटवा कर माता जी के चरणों में अर्पित करते है। नवरात्र मेला सुख शांति से चल रहा है। किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
उधर, मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि आठवें नवरात्र यानी बुधवार को मंदिर न्यास को 14,45,274 रुपये नकद, 14 ग्राम सोना, 1.3 किलोग्राम चांदी, तीन यूएस डॉलर और पांच कैनेडियन डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।