{"_id":"6511ce1876899b9eb4056786","slug":"70-years-upper-pensioners-honoured-in-berry-barmana-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-6129-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 70 बसंत देख चुके पेंशनर किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 70 बसंत देख चुके पेंशनर किए सम्मानित
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बैरी बरमाणा इकाई ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता इकाई के प्रधान प्रेम सिंह चंदेल ने की।
समारोह में जिला पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगदीश दिनेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मां सरस्वती की पूजा के बाद दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने 70 साल पूरे कर चुके पेंशनर संतराम शर्मा और सीता महाजन को सम्मानित किया। सभी पेंशनर ने सरकार से मांग की कि साल 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नए वेतनमान के अनुसार अति शीघ्र पेंशन दी जाए। पेंशनर को चिकित्सा भत्ते का विकल्प दोबारा दिया जाए। जगदीश दिनेश ने सभी को एसोसिएशन के क्रियाकलापों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी पेंशनर से एसोसिएशन के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। समारोह में राज्य महासचिव हुकम सिंह ठाकुर, संगठन सचिव गोपाल शर्मा, जिला महासचिव चैतराम वर्मा, जय कृष्ण शर्मा, श्याम लाल कौंडल, कृष्ण चंदेल, कर्म सिंह चंदेल और नंद लाल चंदेल ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक के अंत में इकाई के प्रधान प्रेम सिंह चंदेल ने आए हुए अतिथियों और पेंशनर का धन्यवाद किया। संवाद