फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   70-year-old man seriously injured in bike collision, referred to AIIMS

Bilaspur News: बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, एम्स रेफर

Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
70-year-old man seriously injured in bike collision, referred to AIIMS
दधोल कस्बे में हुआ हादसा, पोस्ट ऑफिस से लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल कस्बे में एक बाइक की टक्कर से 70 वर्ष के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार पदयाण (स्वारा) गांव निवासी 70 वर्ष के श्याम चक्र किसी काम से दधोल आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह पोस्ट ऑफिस में अपना काम करवाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह सड़क किनारे पहुंचे तो डंगार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायल अवस्था में वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार वृद्ध की टांग में फ्रैक्चर हुआ है तथा सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed