फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   70 year old man dies after consuming poisonous substance

Bilaspur News: जहरीला पदार्थ खाने से 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

Sun, 26 Nov 2023 04:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
70 year old man dies after consuming poisonous substance
संसोधित समाचार
विज्ञापन

- मृतक की जेब से बरामद हुआ सुसाइड नोट
-सुसाइड नोट में पड़ोसियों पर परेशान करने के आरोप
- हटवाड़ के देहरा गांव में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत हटवाड़ के देहरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने बुजुर्ग को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन एम्स पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पड़ोसियों के परेशान करने की बात लिखी गई है। भराड़ी थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को देहरा के दलजीत (70) की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा ले गए, जहां से उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। एम्स बिलासपुर में उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पड़ोसियों पर उसे परेशान करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि जमीन विवाद को लेकर उसके पड़ोसी उसे मानसिक तौर पर परेशान करते हैं। इस कारण वह तंग आ चुका है। पड़ोसियों की तंगी के चलते उसने खुदकुशी करने की बात लिखी है। मृतक के पत्नी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। एकाएक हुए उस घटनाक्रम से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed