{"_id":"615f27958ebc3e6299338813","slug":"69-02-grams-in-volvo-bus-bilaspur-news-sml386476274","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस में बैठे युवक को 69.02 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो बस में बैठे युवक को 69.02 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मनाली की तरफ जा रही वोल्वो बस में बैठे एक युवक से 69.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं कोर्ट ने आरोपी को 11 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 5 बजे सदर थाना टीम थाना के मुख्य गेट के पास एनएच 205 पर गश्त पर थी। उसी दौरान मनाली की तरफ जा रही एक वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इसके बाद पुलिस ने बस के अंदर जांच शुरू की। बस में बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी कि उसी समय एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। वहीं, पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 69.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान शुभम (27) पुत्र मेघ सिंह गांव छपनू, डाकघर विजनी, तहसील पधर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 11 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, ताकि जिले के युवाओं को चिट्टे जैसे भयानक नशे से बचाया जा सके।