{"_id":"68b998d6370573de280f2ded","slug":"67-workers-were-registered-in-the-e-labor-registration-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-143701-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ई-श्रम पंजीकरण शिविर में 67 श्रमिकों का किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ई-श्रम पंजीकरण शिविर में 67 श्रमिकों का किया पंजीकरण
Thu, 04 Sep 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित ई श्रमिक पंजीकरण शिविर में मौजूद उपायुक्त व श्रमिक। स्रोत: डीपीआरओ
पंजीकृत श्रमिकों को आपदा की स्थिति में मिलेगा योजनाओं का लाभ : डीसी
श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए आयोजित हुए तीन शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन की पहल पर श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से वीरवार को बिलासपुर में तीन स्थानों पर ई-श्रम पंजीकरण शिविर आयोजित किए गए। इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने श्रमिकों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों का ई-श्रम पंजीकरण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा कवच से जोड़ने की एक अहम प्रक्रिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविरों में 26 श्रमिकों का ई-श्रम पंजीकरण हुआ। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 36 श्रमिक शामिल किए गए, जिससे 72 लाख रुपये की बीमा राशि सुनिश्चित हुई। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 27 श्रमिकों को 54 लाख रुपये का बीमा कवर मिला, वहीं अटल पेंशन योजना के तहत दो श्रमिक पंजीकृत हुए। भारतीय स्टेट बैंक ने भी दो श्रमिकों का दुर्घटना बीमा किया। रेलवे परियोजनाओं में कार्यरत लगभग सभी श्रमिकों का ई-श्रम पंजीकरण पूरा हो चुका है। प्रशासन अब अन्य क्षेत्रों में भी शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत गिग वर्करों, डिलीवरी बॉय, राइड शेयरिंग, लॉजिस्टिक, ई-मार्केट, हेल्थकेयर, हॉस्पिटेलिटी और मीडिया सेवाओं से जुड़े श्रमिकों को भी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने घोषणा की है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ गिग वर्करों को भी मिलेगा, जिसके लिए सक्रिय ई-श्रम कार्ड आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह शिविर आरसेटी बिलासपुर, डीबीएल-मंडी मानवा और एएफकॉनस जकातखाना में आयोजित हुए। इसमें एडीसी ओम कांत ठाकुर और बैंक के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।