{"_id":"5b562a694f1c1b43748b6993","slug":"61532373609-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर/खजुरिया। एसीएमओ ने खजुरिया थाने में क्षेत्र के एक अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपेार्ट दर्ज कराई है।
अहरो गांव के लोगों ने तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की थी कि गांव में एक अपंजीकृत चिकित्सक लोगों को गलत ढंग से दवाई देकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने चिकित्सक की डिग्री आदि चेक करके कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 25 जुलाई को क्षेत्र के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम अहरो गांव पहुंची थी। टीम ने अहरो-खजुरिया रोड पर गांव निवासी रामबाबू के क्लीनिक पर छापा मारा था। आरोप था कि टीम को देखकर आरोपी चिकित्सक भाग गया था। टीम ने क्लीनिक के अंदर दवाईयां व रजिस्ट्रेशन आदि को देखा था, मगर टीम को रजिस्ट्रेंशन व डिग्री नहीं मिल सकी थीं। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया था।
एसीएमओ ने खजुरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि जांच के दौरान चिकित्सक नहीं मिला था और क्लीनिक का पंजीकरण व डिग्री आदि भी नहीं मिली। आरोपी को नोटिस दिया गया था, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। अपंजीकृत चिकित्सक रामबाबू के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरु कर दी है।